हमारे बारे में
साहू तेली विकास मंच–मुम्बई
साहू तेली विकास मंच–मुम्बई एक पंजीकृत सामाजिक एवं
जनहितकारी संस्था है, जिसका उद्देश्य साहू (तेली) समाज के
सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं मानवीय विकास के लिए
कार्य करना है।
संस्था समाज में एकता, सहयोग, सेवा और संगठन की भावना को
मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। संस्था द्वारा
समाज हित में अनेक रचनात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्य किए
जा रहे हैं।
इनमें प्रमुख रूप से साहू समाज अतिथि गृह
का संचालन, जरूरतमंद समाज बंधुओं को आवासीय सुविधा
उपलब्ध कराना, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का
आयोजन, युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करना तथा
समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ना शामिल है।
समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए संस्था ने
"तेली समाज वर-वधु सूचक केंद्र" की भी
शुरुआत की है, ताकि योग्य परिवारों को एक विश्वसनीय और
सामाजिक मंच उपलब्ध कराया जा सके।
इसके अतिरिक्त संस्था समय-समय पर स्वास्थ्य, शिक्षा,
राहत एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यों
का भी आयोजन करती है।
80G
Income Tax Act Approved
8 Rooms
साहू समाज अतिथि गृह
हमारा संकल्प
सेवा, संगठन, संस्कार और समाज का समग्र विकास।